क्यों आता है भूकंप? पड़ोसी देश म्यांमार में एक के बाद एक भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए हैं शुक्रवार को लगे भूकंप के ये झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आ गए और अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 7.7 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 7 मापी गई दुनिया के अलग-अलग देशों में भूकंप आता है। आइए जानते हैं आखिर भूकंप क्यों आता है भूगर्भीय प्लेटों के टकराने की वजह से भूकंप आते हैं। भूविज्ञान विशेषज्ञ बताते हैं कि हमारी धरती 12 टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है उनका कहना है कि जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, तो जो ऊर्जा निकलती है, जो भूकंप की वजह बनता है धरती के नीचे मौजूद प्लेटें बेहद धीमी गति से घूमती रहती हैं और हर साल यह प्लेटें 4-5 मिमी तक अपने स्थान से खिसकती हैं इस दौरान कुछ प्लेटें एक-दूसरे से दूर हो जाती हैं और कुछ एक के नीचे सरक जाती हैं। इस खिसकने और टकराने की प्रक्रिया की वजह से ही भूकंप आता है जो स्थान भूकंप के केंद्र के सबसे नजदीक होता है वहां झटकों की तीव्रता सबसे ज्यादा महसूस होती है Bizarre News