पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता दिखा एक रहस्यमयी बैंड हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई एक तस्वीर में पृथ्वी का चक्कर लगा रहे एक रहस्यमयी बैंड को देखा गया है ये तस्वीर पापुआ न्यू गिनी के उत्तर-पूर्व में प्रशांत महासागर के ऊपर 258 मील की दूरी पर आईएसएस की परिक्रमा के दौरान खींची गई है यह छवि एक ऐसी घटना को दर्शाती है जो न केवल आश्चर्यजनक है बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी महत्वपूर्ण है तस्वीर में प्रकाश का एक चमकदार चाप दिखाई देता है जो पृथ्वी के क्षितिज पर फैला हुआ है, इसे एयरग्लो के नाम से जाना जाता है दरअसल यह चमक तब होती है जब सूरज की रोशनी ऊपरी वायुमंडल में परमाणुओं और अणुओं को सक्रिय करती है जिससे वे अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली ये नरम रोशनी निकलती हैं, ये रोशनी वायुमंडल में विभिन्न कणों की उपस्थिति का संकेत हैं लाल रंग धुएं जैसे महीन एरोसोल का संकेत देते हैं, जबकि पीले रंग की धारियां धूल जैसे मोटे कणों को दर्शाती हैं बिजार