अमर उजाला
Fri, 17 May 2024
नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार यानी NISAR के लॉन्च होने के बाद अब पूरी दुनिया को भविष्य में आने वाले भूकंपों की सूचना पहले ही दे देगा
यह सैटेलाइट टेक्टोनिक प्लेट्स के मूवमेंट पर नजर रखेगा जिससे भविष्य में आने वाली आपदा की जानकारी पहले ही हो जाएगी
इसरो प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने बताया कि निसार टेक्टोनिक प्लेट्स के मूवमेंट को सेंटीमीटर के स्तर तक रिकॉर्ड कर सकता है
इनमें होने वाली ज्यादा या कम मूवमेंट से पता चल सकेगा कि भूकंप कहां और कब आ सकता है
यह सैटेलाइट पूरी धरती को यह 14 से 15 दिन में कवर करेगा जो दुनिया के जल स्रोतों को सटीकता से नापेगा
निसार जलवायु परिवर्तन की वजह से होने वाले बदलावों को भी दिखाएगा जो स्टडी के लिए बेहद काम का साबित होगा
ऐसे में ये सैटेलाइट प्राकृतिक आपदाओं की समय से पहले भविष्यवाणी कर सकेगा
ENG-PAK नहीं...ये चार टीमें T20 WC जीतने की दावेदार, जय शाह ने बताए नाम