नासा ने एलियंस को धरती पर बुलाने का बनाया ये नया प्लान अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलियंस से संपर्क करने के लिए एक नया प्लान बनाया है। नासा धरती की तरफ एलियंस को आकर्षित करने के लिए अंतरिक्ष में इंसानों की न्यूड तस्वीरों को भेजेगा। नासा का यह प्लान जरूर अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन यह एक अपडेट बाइनरी कोड मैसेज का हिस्सा है। नासा इस मैसेज का एलियंस से संपर्क के लिए इस्तेमाल करेगा। नासा के वैज्ञानिक सालों से एलियंस से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। एक बाइनरी-कोडेड मैसेज को तैयार किया गया है जो मिल्की वे आकाशगंगा में एक मैसेज ट्रांसमिट करेगा। बाइनरी कोड मैसेज में मैथ से जुड़े सवाल, डीएनए संरचना और सौर मंडल में धरती से जुड़ी जानकारियां भी हैं। Bizarre