दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। सभी जीवों की अलग-अलग खासियत और विशेषताएं होती हैं
Image Credit : Adobe Stock
भारत में नीलगाय काफी प्रसिद्ध है। आप में ज्यादातर लोग नीलगाय के बारे में जानते होंगे
Image Credit : Adobe Stock
लेकिन इसका रंग न नीला होता है और न यह गाय है, तो फिर इसे नील गाय क्यों कहा जाता है
Image Credit : Adobe Stock
नीलगाय स्लेटी रंग की होती हैं और देखने में घोड़े की तरह लगती है। नीलगाय हिरण की तरह लंबी छलांग लगाती है
Image Credit : Adobe Stock
नीलगाय का पिछला हिस्सा अगले हिस्से से कम ऊंचा होता है, जिससे यह घोड़े की तरह दौड़ नहीं सकती है
Image Credit : Adobe Stock
नर नीलगाय ग्रे रंग का होता है, जबकि मादा का रंग भूरा होता है। दूर से देखने पर नर नीलगाय नीले रंग का नजर आता है, तो वहीं मादा अपने कान के रंग की वजह से गाय की तरह दिखती है
Image Credit : Adobe Stock
रंग और कान की वजह से इसे नीलगाय कहा जाता है। कई लोगों को इसे लेकर काफी भ्रम रहता है
Image Credit : Adobe Stock
नीलगाय को नीलगाय इसलिए कहते हैं, क्योंकि इसका रंग नीला-भूरा (नील) होता है और इसका कान गाय की तरह दिखता है। यह मृग श्रेणी का जानवर है