अमर उजाला
Fri, 31 January 2025
रेगिस्तान, जहां जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है, वहां एक ऐसा पौधा उगता है जो न केवल अपनी अद्भुत क्षमताओं के कारण लोकप्रिय है
इस जादुई पौधे को 'हरा सोना' कहा जाता है, यह जादुई पौधा कोई और नहीं, बल्कि 'नोपल' है
नोपल एक प्रकार का कैक्टस है, जो मुख्य रूप से मेक्सिको के रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है
इसकी खासियत यह है कि यह शुष्क और पथरीली जमीन में भी आसानी से उग सकता है, जहां अन्य पौधों का पनपना मुश्किल होता है
नोपल न केवल विपरीत परिस्थितियों में जीवित रहने की क्षमता रखता है, बल्कि यह पोषण के मामले में भी किसी से कम नहीं है
नोपल का उपयोग सदियों से मैक्सिकन व्यंजनों में होता आ रहा है
इसके पत्तों को सब्जी, सलाद और जूस के रूप में खाया जाता है
नोपल की खेती किसानों के लिए आय का एक अच्छा स्रोत बन सकती है, इसकी कम लागत और रखरखाव की आसानी के कारण, यह गरीब किसानों के लिए भी एक लाभदायक फसल है
तस्वीर में छिपा है खरगोश, 15 सेकंड में खोज लिए तो कहलाएंगे जीनियस