तस्वीर में छिपी है कार, सूरमा फेल, क्या आप ढूंढ सकते हैं? ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दृष्टि भ्रम वाली तस्वीरों में अक्सर कुछ न कुछ ऐसा छिपा होता है, जिसे पहचानना आसान नहीं होता ये तस्वीरें हमारे दिमाग को उलझा देती हैं और आंखों को धोखा दे जाती हैं। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन इमेज में हमें किसी खास चीज को तलाशना होता है, जबकि कुछ तस्वीरें हमारी पर्सनैलिटी के बारे में भी संकेत देती हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही एक दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं, जिसमें आपको तस्वीर में छिपी कार को खोज निकालना है। इस फोटो ने भी लोगों की आंखों और दिमाग को उलझा कर रख दिया है, कई लोग इसे गौर से देखने के बाद भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि कार आखिर है कहां? अगर आप भी अभी तक कार को नहीं खोज सके हैं, तो चिंता न करें, खबर के अंत में दी गई तस्वीर में हमने कार की लोकेशन एक घेरे में साफ तौर पर दिखा दी है। .........................