टूट गया सूरज का एक हिस्सा! जानें धरती पर क्या होगा असर हमारे सौरमंडल के एकमात्र सितारे सूरज में अजीबोगरीब हलचल दिख रही है दो फरवरी को सूरज के प्लाज्मा का एक बड़ा भाग उससे टूटकर अलग हो गया और इसके वातावरण में घूमता रहा यह प्लाज्मा हजारों मील की ऊंचाई पर सूरज के उत्तरी ध्रुव का चक्कर लगाने के बाद गायब हो गय। इस अनोखी घटना के बाद वैज्ञानिक हैरान हैं नासा की सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने इस घटना को कैद किया, जब यह भाग अलग होकर ध्रुव पर एक भंवर की तरह बन गया सूरज से प्लाजमा का हिस्सा अलग होने का क्या मतलब है? दरअसल सूरज के अधिकतर भाग का कई तरह की गैस से निर्माण हुआ है जो इलेक्ट्रिक तौर पर चार्ज होते हैं प्लाज्मा के यह तंतु धरती के लिए कोई खतरा नहीं होते हैं, लेकिन अगर यह धरती के पास से गुजरते हैं तो सैटेलाइट और रेडियो सिग्नल को नुकसान हो सकता है Bizarre News