भारत की इन 8 ऐतिहासिक इमारतों को महिलाओं ने बनवाया

अमर उजाला

Thu, 6 March 2025

Image Credit : Adobe Stock

भारत में कई प्रसिद्ध इमारते हैं, जो पूरी दुनिया में जानी जाती हैं, जिनका निर्माण राजा, महाराजाओं या फिर मुगलों ने कराया है
 

Image Credit : Adobe Stock

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ इमारते हैं, जिन्हें महिलाओं यानी रानियों ने बनवाया है

Image Credit : Adobe Stock

रानी की वाव, पाटन, गुजरात 

यह प्रसिद्ध बावड़ी सरस्वती नदी के किनारे स्थित है, जिसे 11वीं शताब्दी में रानी उदयमती ने अपने पति राजा भीमदेव की याद में बनवाया था
 
Image Credit : Adobe Stock

मोहिनिश्वरी शिवालय मंदिर, गुलमर्ग, कश्मीर

भगवान शिव के इस मंदिर को तत्कालीन राजा हरि सिंह की पत्नी मोहिनी बाई सिसोदिया ने बनवाया था
 
Image Credit : Adobe Stock

हुमायूं का मकबरा, दिल्ली 

हुमायूं की प्रिय बेबा बेगम ने उसे श्रद्धांजिल देने के लिए 1565 में इस मकबरे का निर्माण कराया था
 
Image Credit : Adobe Stock

एतमादुद्दौला का मकबरा, आगरा 

यह मकबरा सफेद संगमरमर से बना हुआ है। मुगल बादशाह जहांगीर की पत्नी नूरजहां ने अपने पिता मिर्जा बेग गियास की याद में इसे बनवाया था



 
Image Credit : Adobe Stock

विरुपाक्ष मंदिर, कर्नाटक

भारत के कर्नाटक राज्य के हम्पी में स्थित यह भगवान शिव का मंदिर है। रानी लोकमहादेवी ने अपने पति राजा विक्रमादित्य द्वितीय की पल्लव शासकों पर विजय के उपलक्ष्य में इस मंदिर का निर्माण कराया था
 
Image Credit : Adobe Stock

ताज-उल-मस्जिद, भोपाल

इस मस्जिद का निर्माण 20वीं शताब्दी में भोपाल की बेगम शाहजहां ने करवाया था
 
Image Credit : Adobe Stock

मिरजान किला, कर्नाटक

तुलुवा-सलुवा वंश की रानी चेन्नाभैर देवी ने 16वीं शताब्दी में इस किले का निर्माण कराया था
 
Image Credit : Adobe Stock

दक्षिणेश्वर काली मंदिर, पश्चिम बंगाल

 पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के तट पर स्थित यह मां काली का प्रसिद्ध मंदिर है। रानी रासमणि ने 1855 में इस मंदिर को बनवाया था
Image Credit : Adobe Stock

पृथ्वी से कितना नीचे पानी है? बहुत कम लोगों को होगा पता

Freepik
Read Now