1986 में सिर्फ इतने हजार में मिलती थी रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 वर्तमान में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 सीसी बाइक की शुरुआती कीमत ही 1.60 लाख लाख रुपये है इन दिनों एक बिल वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक 1986 में यह सिर्फ 18,700 रुपये में मिलती थी इस बिल पर यूजर कमेंट्स कर कह रहे हैं कि इतने रुपये में तो अब बुलेट के पार्ट्स आते हैं इस बिल को इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं इस पोस्ट के मुताबिक, यह बिल 23 जनवरी 1986 का है जिसमें डीलर के नाम के साथ उसकी जगह बोकारो (झारखंड) बताई गई है बिल में दिख रहा है कि उस समय एक 350 सीसी बुलेट मोटरसाइकिल की ऑन रोड कीमत 18800 रुपये थी, जो डिस्काउंट के बाद 18700 रुपये में मिलती थी Bizarre