रूस की पूर्व महिला जासूस ने पुतिन का खोला ये बड़ा राज रूस की पूर्व महिला जासूस आलिया रोजा ने पुतिन के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं। आलिया रोजा का कहना है कि इस जंग में अब पुतिन पीछे नहीं हटने वाले हैं वो इसे अंत तक लेकर जाएंगे। पूर्व जासूस ने कहा कि पुतिन ने शायद सोचा भी नहीं था कि यूक्रेन ऐसे लड़ेगा और उसे दुनिया का समर्थन मिलेगा। आलिया बेहद कम उम्र में ही रूस की सेना में जासूस के तौर पर शामिल हो गई थीं। आलिया रोजा को काम दिया गया था कि वह टारगेट (शख्स) से जानकारी हासिल करें। आलिया को एक तरह से टारगेट को हनी ट्रैप में फंसाकर गोपनीय जानकारी हासिल करने का काम मिला था। आलिया रोजा ने बताया है कि पुतिन कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन वह युद्ध नहीं हार सकते हैं। Bizarre