जानिए कौन है पुतिन की गर्लफ्रेंड कई सालों से रूस के राष्ट्रपति का नाम अलीना कबाइवा के साथ जोड़ा जा रहा है। कबाइवा की उम्र 38 साल है और उन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। कहा जाता है कि अलीना कबाइवा जुड़वा बच्चों की मां हैं जिनके पिता राष्ट्रपति पुतिन हैं। पहली बार व्लादिमीर पुतिन का नाम अलीना से साल 2008 में जुड़ा था। साल 2013 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूडमिला का तलाक हो गया था। इसके बाद अलीना को 'रूस की फर्स्ट लेडी' माना जाने लगा। साल 2016 में अलीना को रिंग पहने हुए देखा गया था और वह उस दौरान कैमरे से बचती हुई नजर आई थीं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने परिवार और निजी जीवन को हमेशा सीक्रेट रखते हैं। Bizarre