दुनिया में फैल रहा नया विचित्र वायरस, वैज्ञानिकों को नहीं पता कहां से आया वैज्ञानिकों ने नए वायरस की खोज की है, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है। इनका नाम माइरसवायरस है लैटिन भाषा में माइरस का मतलब विचित्र होता है। इन वायरस से समुद्रों में प्लैंकटॉन्स संक्रमित हो चुके हैं यह वायरस आर्कटिक महासागर से लेकर अंटार्कटिक तक हर जगह मौजूद हैं। माइरसवायरस वायरसों के बड़े ग्रुप डुप्लोडीएनएवीरिया का हिस्सा हैं डुप्लोडीएनएवीरिया और वैरीडीएनएवीरिया के बीच का हाइब्रिड वायरस है माइरसवायरस फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च (CNRS) के वैज्ञानिक टॉम डेलमॉन्ट का कहना है कि यह बेहद अलग वायरस है उनका कहना है कि हमने पहले कभी ऐसा कोई वायरस नहीं देखा है। यह दो बड़े वायरस समूह का क्रॉसब्रीड है उनका कहना है कि एक तरफ हर्पिस वायरस और दूसरी ओर जायंट वायरस है। नेचर जर्नल में इस विचित्र वायरस के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है टॉम का कहना है कि माइरसवायरस की मदद से हर्पिस वायरस की उत्पत्ति का पता लगाया जा सकता है। हम अभी जानना चाहते हैं कि हर्पिस वायरस कहां से आया Bizarre News