सांप गर्मी और बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में ये बहुत कम दिखाई देते हैं
Image Credit : Adobe Stock
ऐसे लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि आखिर सांप ठंड में क्या करते हैं और कहां चले जाते हैं
Image Credit : Adobe Stock
वैज्ञानिकों के मुताबिक, सांपों की नींद का समय वातावरण के तापमान और उनके भोजन की उपलब्धता पर निर्भर होती है
Image Credit : Adobe Stock
भयानक ठंड के मौसम में अधिकतर सांप सोते हैं। सांप का खून ठंडा होता है, ऐसे में उनका शरीर तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर सकता है
Image Credit : Adobe Stock
इसलिए ठंड में उनका शरीर सुस्त पड़ जाता है और वो ज्यादा ऊर्जा खर्च नहीं करते। इस दौरान वो खुद को बचाने के लिए सुरक्षित जगह जैसे बिल, पत्थरों के नीचे या पेड़ों की जड़ों में छिप जाते हैं
Image Credit : Adobe Stock
ठंड के दिनों में सांप कई हफ्तों या महीनों तक सोते रहते हैं। इसे हाइबरनेशन (शीत निद्रा) कहा जाता है
Image Credit : Adobe Stock
ठंड के मौसम में सांप किसी गहरी दरार, पुराने बिल या जमीन के भीतर गर्म जगहों पर चले जाते हैं। इस दौरान उनका पाचन तंत्र और दिल की धड़कन धीमी हो जाती है
Image Credit : Adobe Stock
कई बार एक ही जगह पर कई सांप एक साथ सोते हैं, जिससे उन्हें गर्मी मिल पाए। मौसम बदलने और तापमान बढ़ने पर, वो फिर से बाहर आ जाते हैं और सक्रिय हो जाते हैं
Image Credit : Adobe Stock
उल्लू को खोजने में 95 फीसदी लोग फेल, जीनियस हैं तो 9 सेकेंड में खोजिए