कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में नजर आएगा या नहीं? साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्तूबर महीने में लगेगा। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों को इसका बेसब्री से इंतजार है यह सूर्य ग्रहण दो अक्तूबर 2024 को लगेगा, लेकिन यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। इस दौरान आसमान में आग का एक छ्ल्ला नजर आता है यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप और प्रशांत महासागर में नजर आएगा अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण नजर आ सकता है। महाद्वीप के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से नजर आएगा बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा Bizarre News