कब लगेगा 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में नजर आएगा? साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण अगस्त में लगेगा। सूर्य ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं और चंद्रमा सूर्य को ढंक लेता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त (बुधवार) लगेगा, जो एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा यह ग्रहण आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ इलाकों में नजर आएगा हालांकि, इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है, क्योंकि यहां पर इस समय रात होगी भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण की 12 अगस्त 2026 को रात 9:04 बजे शुरुआत होगी और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे खत्म होगा Bizarre News