इस जंगल में हर तरफ बिखरा है 'सोना ही सोना' पेरू में सोने की खदानों के बारे में पूरी दुनिया जानती है, लेकिन अब इसकी एक तस्वीर देखने को मिली है यह तस्वीर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से ली गई है, जिसकी चर्चा हर तरफ है पेरू के अमेजन के घने जंगलों के ऊपर सोने की चमकदार किरणें दिखाई दे रही हैं लो अर्थ ऑर्बिट से इस तस्वीर को लिया गया है, लेकिन यह वैज्ञानिकों के लिए एक चिंता का विषय है बताया जा रहा है कि यह तस्वीर 24 दिसंबर 2020 की है, एक अंतरिक्ष यात्री ने पूर्वी पेरू में सोने से भरे गड्ढों की यह तस्वीर ली थी दरअसल यह भरे पानी के बेसिन हैं जिनमें सिर्फ कीचड़ है और आसपास पेड़-पौधे नहीं हैं सोने के उत्पादन में पेरू छठे स्थान पर है, लेकिन यहां पर अवैध खनन जमकर हो रहा है इस अवैध खनन की वजह से पर्यावरण और अमेजन के समुदाय तबाह हो रहे हैं Bizarre News