धरती पर कब और कैसे खत्म होगा जीवन?

अमर उजाला

Sun, 23 February 2025

Image Credit : Freepik

ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के एक सुपर कंप्यूटर सिमुलेशन से पता चला है कि 25 करोड़ वर्ष बाद धरती इंसानों समेत सभी स्तनधारियों के रहने लायक नहीं बचेगी 
 

Image Credit : Freepik

इसका मतलब यह है कि धरती से जिंदगी खत्म हो जाएगी। धरती पर जीवन के खत्म होने का कारण बेतहाशा गर्मी, ज्वालामुखी विस्फोट और एक गर्म महाद्वीप बनेगा
 

Image Credit : Freepik

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने धरती के भविष्य को दिखाया है। उन्होंने  एक सुपर कंप्यूटर सिमुलेशन के माध्यम से यह कार्य किया है
 

Image Credit : Freepik

इससे पता चलता है कि धरती के सभी महाद्वीप मिलकर आने वाले 25 करोड़ सालों में एक नए महाद्वीप पैंजिया अल्टिमा का निर्माण करेंगे। इससे धरती का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाएगा
 

Image Credit : Freepik

ज्वालामुखी से बाहर आने वाली कार्बन डाइऑक्साइड और सूरज की तेज गर्मी हालात को और खराब कर देंगे। यह धरती को ऐसा बना देंगे कि नमी बढ़ने से पसीना नहीं सूखेगा, जिससे इंसान नहीं लड़ पाएगा। इस हालात में सिर्फ ध्रुवीय और तटीय इलाके ही रहने लायक बच पाएंगे
 

Image Credit : Freepik

डॉक्टर अलेक्जेंडर ने बताया कि इस स्थिति में इंसान को जिंदा रहने के लिए गर्मी सहने की क्षमता विकसित करनी होगी या फिर तकनीक की मदद लेगी होगी

Image Credit : Freepik

तितली को खोजने में बड़े-बड़े धुंरधर फेल, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now