जानिए कब है इस साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? नए साल की शुरुआत हो चुकी है और विज्ञान के नजरिए से यह साल बेहद खास रहने वाला है साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण दिखाई देंगे जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढक जाता है और सूर्य का प्रभावित हिस्सा नहीं दिखाई देता है अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को होगा यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर से शुरू होकर मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा से होते हुए जाएगा कोस्टा रिका, क्यूबा, अरूबा, केमैन द्वीप, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका में आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आएगा सूर्य ग्रहण के दौरान भारत में रात का समय होगा यानी सूर्यास्त हो चुका होगा, इसलिए भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा Bizarre News