29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, कब और कहां आएगा नजर साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च यानी शनिवार को लगने जा रहा है भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा दुनिया की सबसे दुर्लभ खगोलीय घटनाओं में शामिल सूर्य ग्रहण तब होता है, पृथ्वी और सूर्य बीच में चंद्रमा आ जाता है चंद्रमा की मौजूदगी सूर्य के प्रकाश को रोक देती है और सूरज छिपा हुआ दिखाई देता है सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है, पूर्ण, आंशिक और वलयाकार या रिंग ऑफ फायर। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान दिन में अंधेरा छा जाता है नासा के मुताबिक, 29 मार्च 2025 को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण है यह सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा हालांकि, यह साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा Bizarre News