पहली बार दिखीं टाइटैनिक जहाज की ऐसी तस्वीरें 111 साल पहले अटलांटिक महासागर में डूबे टाइटैनिक जहाज की पहली बार 3डी तस्वीरें सामने आई हैं 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज की यह तस्वीरें आपको हैरान कर देंगी पहली बार टाइटैनिक जहाज के मलबे को हर व्यू से डिजिटल स्कैन किया गया है स्कैन के दौरान रिमोट से चलने वाले कैमरे का इस्तेमाल किया गया। सबसे हैरान वाली बात यह है कि करीब 200 घंटे स्कैनिंग की गई स्कैनिंग के दौरान टाइटैनिक जहाज के मलबे की सात लाख तस्वीरें ली गई हैं इन फोटो को 3डी रीकंस्ट्रक्ट किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि अगर समुद्र का पानी सुख जाए, तो टाइटैनिक कैसा दिखेगा। यह पहली बार हुआ है 1912 में इंग्लैंड के साउथैम्प्टन से न्यूयॉर्क जा रहा टाइटैनिक जहाज बर्फ की चट्टान से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूब गया था इस दुखद हादसे में डूबकर करीब 1500 लोगों की जान चली गई थी Bizarre News