1800 साल पहले ऐसे बनती थी शराब, फैक्ट्री में लगे मिले अनोखे फव्वारे रोम के बाहर विला ऑफ़ क्विंटिली में खुदाई के दौरान अनोखी शराब की फैक्ट्री के अवशेष मिले हैं यह इमारत तीसरी शताब्दी की है जो सीई की वाया एपिया एंटीका हाइवे पर स्थित है, जो प्राचीन वैभव और कलात्मकता को दर्शाती है इसमें अंगूरों को पैरों से कुचलने के स्थान पर दो वाइन प्रेस, अंगूरों को जमा करने के लिए एक वैट और स्टोर करने के लिए मिट्टी के बड़े-बड़े जार मिले हैं इसके अलावा शराब को फर्मेंट करने के लिए जमीन के अंदर एक तहखाना बनाया गया था। इस फ्रैक्ट्री की लगभग सभी जगह मार्बल की टाइलें लगी हैं यहां पर कुचले गए अंगूर के गूदे को दबाने के लिए दो बड़ी मेकैनिकल लीवर भी मौजूद हैं। इसके बाद अंगूर का रस एक लंबे आयताकार वैट में जाता था इसके बाद अंगूर का रस फव्वारे की तरह लगभग एक मीटर ऊंचाई पर जाता और फिर एक मुखौटे के जरिए डाला जाता रहा होगा अंगूर के रस को एक जगह से दूसरे स्थान पर भेजने के लिए लेड के बने पाइपों का एक अंडरग्राउंड सिस्टम है यहां से होते हुए अंगूर का रस मिट्टी के 16 घड़ों में डाला जाता था। खुदाई में 8 घड़ों के अवशेष मिले थे Bizarre News