अमर उजाला
Sun, 4 February 2024
कई लोग सर्दियों के मौसम में नहाने से बचते हैं और 2 3 दिन में एक बार नहाते हैं वहीं कुछ लोग तो हफ्ते भर तक नहीं नहाते हैं
लेकिन ऐसा करना एक शख्स के लिए बहुत महंगा साबित हुआ जब उसकी पत्नी ने उस पर केस कर दिया
दरअसल तुर्की में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दायर कर दावा किया कि वह नहाता नहीं है
महिला ने मुख्य रूप से व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी का हवाला देते हुए अपने पति से तलाक के लिए केस दर्ज किया है
महिला के मुताबिक उसका पति 5 दिनों तक एक ही कपड़े पहनता है जिसकी वजह से उसके शरीर पसीने की बदबू आती है
इतना ही नहीं महिला के मुताबिक वह हफ्ते में सिर्फ 1-2 बार ही वह अपने दांत भी ब्रश करता है
इन दावों की पुष्टि के लिए कोर्ट में कुछ गवाहों को भी बुलाया गया था जिसमें उसके कुछ परिचित और सहकर्मी शामिल थे
खराब व्यक्तिगत स्वच्छता की पुष्टि होने के बाद अदालत ने महिला को पति से तलाक के लिए मंजूरी दे दी है
साथ ही कोर्ट के शख्स को अपनी पूर्व पत्नी को व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी के लिए मुआवजे के रूप में करीब 13 लाख 69 हजार रुपये देने का आदेश दिया है
धनश्री वर्मा का अनोखा अंदाज, नहीं देखा होगा यह अवतार