भारत का अनोखा गांव, एक दूसरे को सीटी बजाकर बुलाते हैं लोग दुनिया में कई खूबसूरत जगहे हैं, तो कुछ बेहद अनोखी भारत में कई ऐसी अनोखी जगहे हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान जाएंगे आज हम भारत के एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जो सबसे अनोखी जगहों में से एक है यह गांव मेघालय में स्थित है जिसका नाम कोंगथोंग गांव है और इसे व्हिसलिंग विलेज के नाम से जाना जाता है यहां पर लोग एक दूसरे को नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते हैं इस गांव में कोई बच्चा पैदा होता है, तो मां उसके लिए एक धुन बनाती है यह धुन बच्चे की पहचान बनती है। यह आपको थोड़ा अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है Bizarrre News