कुवैत में बिक रही 1 लाख रुपये की हवाई चप्पल, भारत में 60 रुपये में मिल जाएगी भारत में बहुत लोग घर में हवाई चप्पल पहनते हैं जो आम तौर पर नीले और सफेग रंग की होती है साधारण दिखने वाली यह चप्पल बाजार में 60 रुपये से लेकर 150 रुपये में मिल जाती है हाल ही में कुवैत पहुंचे कुछ भारतीयों को बिलकुल ऐसी ही नजर आने वाली चप्पल शोरूम में बिकती दिखी तो लोग हैरत में पड़ गए भारत में 60 रुपये से लेकर 150 रुपये में मिलने वाली इस चप्पल की कीमत सुनकर उनके होश उड़ गए दरअसल, कुवैत का दुकानदार इसें 4,500 रियाल (लगभग 1 लाख रुपये) में बेच रहा था। लोगों ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है वीडियो में देखा जा सकता है कि यह सच पूरी तरह हवाई चप्पल ही थी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Bizarre News