अमर उजाला
Tue, 14 November 2023
पक्षियों को आम तौर पर आसमान में उड़ते हुए देखा जाता है इनका पानी से कोई खास नाता नहीं होता है
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे है जो पानी पर चलते या दौड़ने की क्षमता रखता है
दरअसल पश्चिमी ग्रैबी नाम के पक्षी पानी में चलने की क्षमता रखते हैं कभी-कभी लगता है कि ये पानी नाच रहे हैं
वेस्टर्न ग्रीबे पानी में रहने वाले पक्षियों के ग्रीबे परिवार की ही एक प्रजाति है जिन्हें डैबचिक या स्वान ग्रीबे के नाम से भी जाना जाता है
बतख जैसे दिखने वाले ये पक्षी 55-75 सेमी लंबे और 750 ग्राम से दो किलो वजन के होते हैं
वहीं पंखों के फैलाव के साथ ये 79-102 सेमी के होते हैं जो उत्तरी अमेरिका के ग्रीबे में सबसे विशाल माने जाते हैं.
AC टिकट लेकर ट्रेन में नहीं चढ़ पाया यात्री, मांग लिया रिफंड