अमर उजाला
Fri, 13 October 2023
भारत लगातार स्पेस और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है ऐसे में इसरो अपना अगला मिशन गगनयान लॉन्च करने जा रहा है
इस अभियान का परीक्षण 21 अक्टूबर को टेस्ट व्हीकल अबॉर्ड मिशन-1 के जरिए शुरू किया जाएगा
ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर इस मिशन का उद्देश्य क्या है और यह चंद्रयान से कितना अलग है
अगर ये मिशन सफल होता है तो भारत मानव अंतरिक्ष उड़ान में सक्षम देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा
अब तक भारत ने जितने भी स्पेस मिशन लॉन्च किए वह मानव रहित थे, लेकिन ये पहला मिशन है जिसमें इंसान स्पेस शटल के साथ अंतरिक्ष में जाएंगे
ये अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की निचली कक्षा में 300 से 400 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाएंगे और वहां सात दिन बिताने के बाद वापस आएंगे
ये मिशन जोखिमों से भरा है अब तक कुछ ही देश इस तरह के स्पेस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर पाए हैं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर ये परीक्षण सफल हुआ तो भारत स्पेस टूरिज्म के मामले में कई देशों से आगे निकल जाएगा
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर