किस देश से हुई थी कॉफी की शुरुआत और कैसे पहुंची भारत?
अमर उजाला
Wed, 17 December 2025
Image Credit : Adobe Stock
कॉफी पीना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कॉफी की शुरुआत कब और कहां से हुई थी?
Image Credit : Adobe Stock
अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कॉफी की शुरुआत सबसे पहले इथियोपिया में 9वीं सदी के आसपास हुई थी
Image Credit : Adobe Stock
यहां पर एक चरवाहे ने कॉफी की खोज की थी। उसने सबसे पहले अपनी बकरियों को एक खास पेड़ पर लगे लाल जामुन खिलाया और उसके बाद उन्हें ज्यादा ऊर्जावान महसूस किया
Image Credit : Adobe Stock
इसके बाद चरवाहे ने खुद इस लाल रंग के बीज को खाया और उर्जावान महसूस किया। इससे सबसे पहले इथियोपिया में कॉफी की खोज और शुरुआत हुई
Image Credit : Adobe Stock
यह कहानी बेहद मशहूर है, लेकिन असल में कॉफी का इस्तेमाल 15वीं सदी में यमन के सूफी मठों में किया गया
Image Credit : Adobe Stock
सूफी मठों में संत कॉफी का इस्तेमाल प्रार्थना के दौरान जागते रहने के लिए करते थे
Image Credit : Adobe Stock
इसके बाद कॉफी अरब, मिस्र, सीरिया और तुर्की जैसे देशों में फैल गई। फिर इसकी व्यावसायिक खेती और व्यापार शुरू हो गया
Image Credit : Adobe Stock
1670 में संत बाबा बुदन यमन से सात कॉफी बीन्स (बीज) चुराकर कर्नाटक की पहाड़ियों में लाए और यहां पर बो दिए। इससे भारत में कॉफी की शुरुआत हुई
Image Credit : Adobe Stock
इथियोपिया में खोज के बाद कॉफी अरब देशों से पूरी दुनिया में फैल गई और वर्तमान में यह एक वैश्विक पेय बन चुकी है
Image Credit : Adobe Stock
भारत में कहां-कहां मिलते हैं इच्छाधारी नाग और नागिन?