गंगा और गोमती नदी का कहा होता है संगम? गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी का संगम प्रयागराज में होता है लेकिन क्या आपको पता है कि गंगा नदी और गोमती नदी का संगम कहां पर होता है। शायद बेहद कम लोगों को ही यह जानकारी होगी गंगा नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। गंगा नदी को हिंदू धर्म में मां का दर्जा दिया गया है गंगा नदी को मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी के नाम से भी जाना जाता है गंगा नदी को पवित्र माना जाता है और मान्यता है कि इसमें स्नान करने से पाप धुल जाते हैं और जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है तो वहीं गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा के गोमत ताल से होता है पीलीभीत से यूपी की राजधानी लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर होते हुए 960 किमी की दूरी तय करती है गोमती नदी का संगम गाजीपुर जिले में सैदपुर के समीप गंगा नदी में होता है गंगा और गोमती नदी के संगम किनारे प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर स्थित है Bizarre News