पहले मुर्गी आई या अंडा? वैज्ञानिकों ने कर दिया खुलासा अक्सर लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि पहले मुर्गी आई या अंडा इस विषय पर अक्सर चर्चा होती रहती है, लेकिन इसका सही जवाब कोई नहीं दे पाया लेकिन अब लगता है कि वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब खोज लिया है जर्नल नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन में एक स्टडी प्रकाशित की गई है इस स्टडी को प्रकाशित करने वाले शोधकर्ताओं का दावा है कि वर्तमान पक्षियों और सरीसृपों (रेंगने वाले जीव) के पूर्वजों ने जीवित बच्चों को जन्म दिया था जीवित बच्चों को जन्म देने से मादा को अपने विकासशील भ्रूण की तब तक सुरक्षा करने में आसानी होती थी, जब तक कि वह जन्म लेने के लिए तैयार न हो जाए शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि सबसे पहले मुर्गी आई थी Bizarre News