अमर उजाला
Wed, 29 April 2026
आपने एम्बुलेंस के आगे “AMBULANCE” को उल्टा लिखा जरूर देखा होगा और सोचा होगा कि ऐसा क्यों होता है
दरअसल यह कोई गलती नहीं बल्कि एक बेहद समझदारी भरा डिजाइन है
इसका मकसद है सामने वाले ड्राइवर को तुरंत अलर्ट करना
रियर व्यू मिरर में उल्टा लिखा शब्द सीधा दिखाई देता है
इससे ड्राइवर तुरंत समझ जाता है कि पीछे एम्बुलेंस आ रही है
अगर शब्द सीधा लिखा होता, तो मिरर में उल्टा दिखता और समझने में समय लगता
कुछ सेकंड की बचत भी मरीज की जान बचाने में अहम होती है
इसलिए एम्बुलेंस पर सायरन, लाइट और रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए जाते हैं
यह छोटा सा डिजाइन ट्रिक बड़ी समझदारी और जान बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है
गर्मी को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी