अमर उजाला
Fri, 15 May 2026
दूध का रंग सिर्फ दिखने का फर्क नहीं, बल्कि उसकी बनावट और पोषण से जुड़ा होता है।
गाय का दूध हल्का पीला-सफेद दिखाई देता है, जबकि भैंस का दूध मलाईदार सफेद होता है।
इसका मुख्य कारण दोनों में मौजूद बीटा-कैरोटीन की मात्रा है।
गाय के दूध में बीटा-कैरोटीन अधिक होता है, जो उसे हल्का पीला रंग देता है।
वहीं भैंस के शरीर में यही तत्व विटामिन-ए में बदल जाता है।
इसी वजह से भैंस के दूध में पीलेपन की जगह साफ सफेद रंग दिखता है।
साथ ही भैंस के दूध में कैसीन प्रोटीन ज्यादा होता है, जिससे वह ज्यादा गाढ़ा लगता है।
गाय के दूध में कैरोटीन की मौजूदगी उसकी पहचान बनाती है।
यही कारण है कि दोनों दूध का रंग और टेक्सचर अलग-अलग नजर आता है।
सिर्फ बाज की नजर वाले ही तस्वीर में ढूंढ सकते हैं एक चिड़िया