अमर उजाला
Fri, 10 January 2025
वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर वित्त मंत्रालय अलग-अलग स्तर पर राय ले रहा है
माना जा रहा है कि इस बार बजट में सरकार का जोर मांग और खपत बढ़ाने पर रहेगा
खपत बढ़ाने के लिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कल्याणकारी योजनाओं और कृषि क्षेत्र के लिए बड़े एलान कर सकती है
नौकरीपेशा लोगों की ओर से नई टैक्स रिजीम को और आकर्षक बनाने की मांग हो रही है
उद्याग जगत ने 20 लाख तक की सालाना आमदनी वाले लोगों को आयकर में छूट का लाभ देने की मांग की है
सरकार नई टैक्स रिजीम में बदलाव कर 10 से 12 लाख तक की आमदनी वालों को राहत दे सकती है
सरकार से 80सी के तहत मिलने वाली आयकर कटौती की सीमा भी बढ़ाने की मांग हो रही है
हालांकि, ऐसा होगा इसकी उम्मीद कम है, क्योंकि सरकार नई टैक्स रिजीम पर जोर दे रही है
आप भी सरकार को आम बजट से जुड़े सुझाव 10 जनवरी 2025 से mygov.in पर जाकर दे सकते हैं
बजट आने वाला है, जानें वो बातें जो आप अब तक नहीं जानते