मंगेतर व मां संग पीएम को शादी का कार्ड देने पहुंचे OYO फाउंडर

अमर उजाला

Mon, 20 February 2023

Image Credit : Social Media

OYO के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल अपनी शादी का आमंत्रण देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मिले और उनका आशीर्वाद लिया।

Image Credit : Social Media

मुलाकात के दौरान उनकी मां और मंगेतर भी साथ थीं। 29 वर्षीय उद्यमी इस साल मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

Image Credit : Social Media

मुलाकात के दौरान ओयो फाउंडर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को एक शॉल भी भेंट किया।

Image Credit : Social Media

तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "प्रधानमंत्री मोदी जी के आशीर्वाद से हम एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।" 

Image Credit : Social Media

उन्होंने लिखा मेरी मां मुझसे भी अधिक पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित थीं।

Image Credit : Social Media

ओयो फाउंडर ने लिखा "उस गर्मजोशी को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते जिसके साथ पीएम ने हमारा स्वागत किया।"

Image Credit : Social Media

कौन हैं यूट्यूब के नए CEO नील मोहन? जानें पांच दिलचस्प बातें

सोशल मीडिया
Read Now