एशिया में सबसे अमीर व्यक्ति की दौड़ अब दिलचस्प हो गई है। अभी तक संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी पहले पायदान पर थे, लेकिन अब अडाणी ग्रुप के चेयमैन गौतम अडाणी से उन्हें सीधी टक्कर मिली है।
Image Credit : PTI
अडाणी और अंबानी बराबरी पर पहुंचे
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति 2021 में तेजी से बढ़ी है और अब वे संपत्ति के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बराबरी पर हैं। वर्तमान में दोनों की दौलत 6.63 लाख करोड़ रुपये है।
Image Credit : PTI
अडाणी की कंपनियों की वैल्यू बढ़ी
अडाणी ग्रुप की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, यह रिलायंस से कम है, लेकिन गौतम अडाणी की कंपनियों में हिस्सेदारी रिलायंस की कंपनियों में मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी से अधिक है।
Image Credit : सोशल मीडिया
अडाणी की 71 फीसदी हिस्सेदारी
अडाणी समूह की कंपनियों में गौतम अडाणी की हिस्सेदारी 70.59 फीसदी है। इसकी तुलना में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी 50.61 फीसदी है। वहीं नेट वर्थ के हिसाब से वर्तमान में दोनों बराबरी पर आ गए हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
बुधवार को हुआ बड़ा उलटफेर
अडाणी की कंपनियों में बुधवार को नेट मार्केट कैप में 4,250 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। बाजार में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.76 फीसदी चढ़ गया। इस इजाफे के बाद गौतम अडाणी, मुकेश अंबानी के बराबर पहुंच गए।
Image Credit : istock
रिलायंस के शेयर गिरने का असर
सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर की डील टूटने के बाद से रिलायंस के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को भी रिलायंस के 1.48 फीसदी टूट गए और अंबानी को 11,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।