होम लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

अमर उजाला

Sat, 13 November 2021

Image Credit : istock
लोन लेने से पहले करें बैंकों की पड़ताल
अगर आप होम लोन लेने का मन बना रहे हैं तो उसके खर्च का आकलन पहले कर लेना फायदेमंद हो सकता है। आवेदन से पहले कई बैंकों की पड़ताल कर जानें कि किससे कर्ज लेना ज्यादा सस्ता होगा। 
Image Credit : istock

प्रोसेसिंग शुल्क पता करें 
कई बैंक या हाउसिंग कंपनियां ब्याज दर कम रखती हैं, लेकिन उनका प्रोसेसिंग शुल्क ऊंचा होता है। ऐसे में लोन के आवेदन से पहले उसके खर्च के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
Image Credit : istock

बैंक लेते हैं अलग-अलग शुल्क 
होम लोन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क अलग-अलग है, जो कर्ज का दो फीसदी तक होता है। एलआईसी हाउसिंग 10-15 हजार रुपये, एचडीएफसी कर्ज का 0.5 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.5 से दो फीसदी तक शुल्क लेता है। 

Image Credit : istock

लीगल खर्च समेत कई अन्य खर्चे
होम लोन के दौरान बैंक कानूनी खर्च, संपत्ति की पड़ताल समेत कई तथ्यों की जांच करते हैं। कर्ज के लिए तैयार स्टांप शुल्क और नोटरी का खर्च भी ग्राहक को ही चुकाना होता है। 
Image Credit : istock

प्री-ईएमआई बसूलते हैं बैंक 
होम लोन मंजूर हो चुका है, लेकिन बिल्डर ने घर का पजेशन नहीं दिया है।  उस स्थिति में बैंक प्री-ईएमआई वसूलते हैं। यह आपकी किस्त की ब्याज राशि होती है। 

Image Credit : istock

ऑटो की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More