एक दिसंबर से बढ़ने वाला है आपकी जेब पर बोझ

अमर उजाला

Sat, 27 November 2021

Image Credit : istock

पहली तारीख से लगेगा झटका

दिसंबर शुरू होते ही कई बदलाव होंगे, जो आपकी जेब पर बोझ बढ़ाएंगे। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को झटका देगा, तो एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बदलाव हो सकता है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल महंगा

एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों का खर्च बढ़ने वाला है। एक दिसंबर से कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी करने पर 99 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगेगा। यह प्रोसेसिंग चार्ज होगा। 
Image Credit : istock

गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को कमर्शियल और रसोई गैस सिलेंडरों के नए दाम जारी होते हैं। ऐसे में एक दिसंबर से कंपनियां एलपीजी के दामों की समीक्षा कर बदलाव कर सकती हैं। 
Image Credit : istock

होम लोन हो जाएगा महंगा

एलआईसी हाउसिंग से सस्ता होम लोन लेने की सोच रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। एक दिसंबर से यह महंगा हो जाएगा। त्योहारी सीजन में यह ऑफर दिया गया था। 
Image Credit : istock

यूएएन से आधार लिंक जरूरी 

30 नवबंर यूएएन को आधार से लिंक करने की आखिरी तिथि है। इसके आगे बढ़ने की संभावना कम है। ऐसे में यह काम जल्द कर लें, नहीं तो पीएफ का पैसा रुक सकता है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

टर्म प्लान खरीदते समय न करें ये गलतियां

istock
Read Now