अमर उजाला
Tue, 16 May 2023
चंडीगढ़ में अरोमा लाइट प्वाइंट जश्न मनाने का सबसे पुराना ठिकाना है।
सेक्टर 21-22 चौक को ये नाम अरोमा होटल की वजह से मिला है।
सिटी ब्यूटीफुल के सबसे पुराने होटल का निर्माण होटलिस्ट मनमोहन कोहली के परिवार ने किया था।
यह होटल जेपी आंदोलन से लेकर क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत के जश्न का गवाह है।
बंटवारे के बाद मनमोहन कोहली का परिवार चंडीगढ़ आ गया था। उस समय चारों तरफ खेत और जंगल थे।
पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों ने मनमोहन कोहली के पिता व चाचा को कहा कि चंडीगढ़ में होटल बनाओ।
1953 में होटल शुरू हुआ। होटल का नाम अरोमा नाम रखा गया, कुछ साल बाद अरोमा बंद होने की कगार पर पहुंच गया।
सरकार ने इसे पीडब्ल्यूडी का रेस्ट हाउस बनाया। उस जमाने में एक कमरे का एक रुपये किराया रोज था।
राघव-परिणीति की सगाई पर विवाद, इस शख्स ने मांगी माफी