अमर उजाला
Fri, 15 September 2023
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पैतृक गांव भड़ौजियां में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और मंत्री अनमोल गगन मान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
कर्नल मनप्रीत के मासूम बेटे ने सेना की वर्दी पहन अपने पिता को सैल्यूट किया। बेटे का साहस भरा यह सैल्यूट सोशल मीडिया पर वायरल है।
कर्नल मनप्रीत सिंह पंजाब के मोहाली जिले के गांव भड़ौंजिया के रहने वाले थे। कर्नल मनप्रीत सिंह की पत्नी जगमीत कौर मोरनी में शिक्षिका हैं।
MP में 450 रुपये में गैस सिलेंडर, ये रहेंगे नियम