अमर उजाला
Sat, 2 September 2023
चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव के लिए छात्रों में काफी जोश है।
उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी होने के बाद विद्यार्थी संगठनों ने शक्ति प्रदर्शन किया।
किसी ने पेड़ की टहनी पर से नारे लगाए तो किसी ने गाड़ी के बोनट पर चढ़कर जोश दिखाया।
विद्यार्थियों ने लड्डू बांटे और नारे लगाए। एक विद्यार्थी ने पेड़ पर चढ़कर केसीएसयू का समर्थन किया।
पीयू में अध्यक्ष पद पर 9 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए 4-4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
चारों पदों पर लड़कियां लड़कों को टक्कर दे रही हैं।
सेक्टर- 26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में निर्विरोध चुनाव हुआ। कमलप्रीत कौर अध्यक्ष, हरप्रीत उपाध्यक्ष, नवनीत कौर महासचिव और वृंदा संयुक्त सचिव बनी हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी में छह सितंबर को वोट डाले जाएंगे
आज यहां सजेगा बागेश्वर धाम वाले बाबाजी का दरबार