अमर उजाला
Tue, 16 May 2023
पंजाब के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई हो गई है।
13 मई को दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी।
दोनों ने अपनी सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिस पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया
दोनों की सगाई के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों काफी रोमांटिक हो रहे हैं
इसी बीच राघव चड्ढा का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसमें पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सांसद राघव चड्ढा को पहले प्यार की सीख देते नजर आ रहे हैं
वीडियो अगस्त 2022 का है, जब नायडू सेवानिवृत हुए थे। राघव चड्ढा ने उनके लिए ससंद में स्पीच दी थी
राघव कह रहे हैं-सर हर व्यक्ति को अपना पहला अनुभव जो होता है, वो याद होता है. स्कूल का पहला दिन, पहली टीचर, पहला प्यार
नायडू ने कहा-राघव मेरे ख्याल से प्यार एक ही होता है न? पहला प्यार ही अच्छा होता है, वही जिंदगी भर रहना चाहिए
चंडीगढ़ के सबसे पहले होटल AROMA की कहानी जानते हैं आप