अमर उजाला
Mon, 15 May 2023
अब राघव और परिणीति की सगाई समारोह में कीर्तन करने वाले रागी जसकरन सिंह पटियाला ने माफी मांगी है।
रागी जसकरन सिंह ने कहा कि सगाई के दौरान कीर्तन की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई और फोन किया।
उन्होंने कहा कि कीर्तन के दौरान न तो श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को ले जाया जाता है और न ही चंदोआ साहिब स्थापित किया जाता है।
कीर्तन का मंच ऊंचा था। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के एक साथ बैठने पर आपत्ति जताई जा रही है।
रागी जसकरन सिंह ने कहा कि यह समारोह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की मौजूदगी में हो रहा था। उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई।
केदारनाथ धाम पहुंचीं BIGG BOSS फेम एक्ट्रेस हिमांशी खुराना, सिंपल लुक में आईं नजर