अमर उजाला
Fri, 29 September 2023
रील बनाने कर सोशल मीडिया पर हिट होने के लिए लोग नियमों की धज्जियां उड़ाने से भी नहीं चूकते।
ऐसा ही एक मामला जालंधर में सामने आया है।
सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली पायल ने थाना प्रभारी की गाड़ी पर बैठकर वीडियो बनाया।
गाड़ी जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ की थी।
वीडियो वायरल हुआ तो मामला डीजीपी गौरव यादव के पास पहुंचा।
वीडियो देखने के बाद थानेदार अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
वीडियो बनाकर पायल परमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया।
पायल परमार ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है। वहां उक्त पुलिस वैन आई थी।
आसमान में आतिश की बारिश....अक्तूबर में हर रात दिखेगी सतरंगी रोशनी