अमर उजाला
Thu, 18 May 2023
पंजाब का जिला होशियारपुर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है।
होशियारपुर का वुड इनले वर्क यानी लकड़ी पर नक्काशी की कला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है
पहले इसमें लकड़ी पर डिजाइन बनाकर उसमें हाथी दांत जड़ा जाता था।
हाथी दांत पर बैन लगने के बाद अब डिजाइन में एक्रेलिक भरा जाता है।
मुगलों के जमाने से ये काम होशियापुर में किया जा रहा है।
1883 में अंग्रेज सरकार की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में होशियारपुर की कला का जिक्र है।
गांव बूथगढ़ और बस्सी गुलाम हुसैन में ये काम किया जाता है।
नेशनल अवार्ड विनर कंवलजीत मठारू वुड इनले वर्क में जुटे हैं।
पंजाब का एकमात्र शिल्प गुरु अवॉर्ड वुड इनले कारीगर रुपन मठारू को मिला है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां बने श्रृंगार बॉक्स को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गिफ्ट किया था।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह की सामने आईं नई अलौकिक तस्वीरें, आप भी देखें