सांप और मेढ़क से सामना, 106 घंटे बाद बोरवेल से निकला राहुल
अमर उजाला
Wed, 15 June 2022
Image Credit : Social media
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में फंसे रहे 11 साल के राहुल साहू को 106 घंटे घंटे चले ऑपरेशन के बाद आखिरकार बाहर निकालने में सफलता मिल ही गई।
Image Credit : Social media
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम उसे बाहर निकालने के लिए दिन-रात एक किए हुए थी। इस दौरान बोरवेल में राहुल को खतरनाक सांपों से भी सामना हुआ।
Image Credit : Social media
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राहुल ने लोगों की उम्मीद बनाए रखी। सभी लोग उसकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। राहुल ने खतरनाक सांपों से भी नहीं डरा और लगातार रेस्क्यू में मदद करता रहा।
Image Credit : Social media
इससे पहले देश में किसी बच्चे के लिए इतना लंबे समय और संसाधन के साथ कोई रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं हुआ।
Image Credit : Social media
ऑपरेशन इसलिए भी मुश्किल रहा क्योंकि राहुल न बोल सकता है और न ही सुन सकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Image Credit : Social media
चट्टानों को काटते वक्त अति सावधानी बरती गई थी, ताकि राहुल को किसी तरह का खतरा न हो। उसने 100 घंटे से ज्यादा समय तक जिस तरह जीवन और मौत के बीच संघर्ष किया उसे बड़ा चमत्कार माना जा रहा है।