अमर उजाला
Sun, 6 April 2025
आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक सभी मैच रोमांचक रहे हैं
धीरे-धीरे प्लेऑफ को लेकर जंग भी दिलचस्प होती जा रही है। सभी टीमें एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। किसी टीम को चैंपियन बनाने में उनके कोच का भी अहम योगदान होता है
इसी कड़ी में हम आपको सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कोच के बारे में बता रहे हैं...
मुंबई ने पोंटिंग की कोचिंग में 2015 में, राजस्थान ने वॉर्न की कोचिंग और कप्तानी में 2008 में, डेक्कन चार्जर्स ने लेहमैन की कोचिंग में 2009 में खिताब जीता था
मुंबई ने जॉन राइट की कोचिंग में 2013 में और सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉम मूडी की कोचिंग में 2016 में खिताब जीता था
नेहरा की कोचिंग में गुजरात टाइटंस की टीम 2022 में अपने पहले सत्र में चैंपियन बनी थी। वहीं, पंडित की कोचिंग में केकेआर की टीम 2024 में चैंपियन बनी थी
कोलकाता ने 2012 में ट्रेवर बेलिस को कोच बनाया और इस साल टीम खिताब जीतने में कामयाब रही। इसके बाद 2014 में भी केकेआर उनकी देखरेख में चैंपियन बनी।
जयवर्धने की कोचिंग में मुंबई की टीम तीन बार चैंपियन बनी है। इस दौरान टीम ने 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता है
फ्लेमिंग की कोचिंग में सीएसके की टीम पांच बार चैंपियन बनी है। इस दौरान टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी है
ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने गर्लफ्रैंड मोनिका से की शादी, देखें दोनों की रोमांटिक तस्वीरें