अमर उजाला
Sun, 4 May 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय पारी खेली
केकेआर ने आंद्रे रसेल के अर्धशतक और रिंकू सिंह के अंतिम ओवर में आतिशी पारी से राजस्थान रॉयल्स को 207 रनों का लक्ष्य दिया
केकेआर के लिए रसेल ने 25 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए। वह इस दौरान पुरानी फॉर्म में नजर आए
रसेल ने इस दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। रसेल ईडेन गार्डेंस में 1000 या इससे ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए
रसेल से पहले गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा इस मैदान पर आईपीएल में 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं
ईडेन गार्डेंस पर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गंभीर के नाम है जिन्होंने 1407 रन बनाए हैं
रॉबिन उथप्पा ने ईडेन गार्डेंस पर आईपीएल में 1159 रन बनाए हैं
चिन्नास्वामी में लगा सितारों का जमावड़ा, सुनील छेत्री से जेनेलिया डिसूजा तक ने लिया मैच का आनंद