अमर उजाला
Sat, 15 April 2023
कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2023 के 19वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 रन से हराया
कोलकाता की इस सीजन में यह दूसरी हार है, इससे पहले उसने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की थी
कोलकाता के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर हैरी ब्रूक ने शतक लगाया, उन्होंने 55 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास में 11वीं बार शतक लगा है
कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा दो शतक डेविड वॉर्नर ने लगाए हैं
वॉर्नर के अलावा महेला जयवर्धने, क्रिस गेल, रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा ने कोलकाता के खिलाफ शतक लगाए हैं
कोलकाता के खिलाफ शतक लगाने वालों में शेन वॉटसन, विराट कोहली, जोस बटलर, क्विंटन डिकॉक और हैरी ब्रूक भी हैं
कोलकाता के लिए आईपीएल में इकलौता शतक ब्रैंडन मैकुलम ने लगाया था
मैकुलम ने आईपीएल इतिहास के पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 158 रन बनाए थे
रातों रात गिनीज रिकॉर्ड में कैसे दर्ज हो गया बिहू, देखें