अमर उजाला
Thu, 21 September 2023
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने गुरुवार को इतिहास रच दिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को एशियाई खेलों में पहली बार उतरी। बारिश से बाधित इस मैच को बेहतर रैंकिंग के आधार पर जीतने के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई
भारत की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने 16 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। वहीं, शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ 39 गेंदों में 67 रन बनाए
अपनी इस पारी में शेफाली ने चार चौके और पांच छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171 का रहा
उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 गेंदों में छह चौके की मदद से 47 रन और ऋचा घोष सात गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहे
शेफाली ने 31 गेंदों में ही टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया था। इस फिफ्टी के साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बनाया
वह एशियाई खेलों में अर्धशतक लगाने वाली भारत की पहली (पुरुष-महिला दोनों) क्रिकेट प्लेयर बन गईं। भारत ने बारिश से बाधित मैच में 15 ओवर में 173 रन बनाए
मलयेशिया को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 90 गेंदों में 177 रन का लक्ष्य मिला था। मलयेशिया ने दो गेंद में एक रन बनाया था, लेकिन इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और आगे का खेल नहीं हो सका
अंत में मैच रद्द कर दिया गया और बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। अब टीम इंडिया 24 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी
तस्वीर में छिपा है एक खरगोश, हिम्मत है तो खोजकर दिखाएं