अमर उजाला
Sun, 25 June 2023
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कमाई आज के दिनों में करोड़ों में है, हालांकि ये बदलाव 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही आया
भले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आज दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है, लेकिन 1983 के हालात अलग थे
कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप विजेता टीम को मात्र 1500 रुपये मैच फीस के रूप में और दैनिक भत्ते के रूप में प्रतिदिन 200 रुपये मिलते थे
आईसीसी की पहली ट्रॉफी जीती तो उस वक्त टीम इंडिया को ईनाम के दौर पर करीब 66,200 पाउंड (करीब 9 लाख 93 हजार रुपये) मिले थे
आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि जब खिलाड़ी खिताब जीतकर वापस आए तो बीसीसीआई के पास उन्हें ईनाम के तौर पर देने के लिए पैसे नहीं थे
ऐसे में महान गायिका लता मंगेशकर ने कंसर्ट के जरिए 20 लाख रुपये जुटाए थे। तब टीम इंडिया को सदस्यों को एक-एक लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले थे
1983 के बाद भारत ने दूसरा वनडे विश्वकप 2011 में जीता था। इस विश्व कप में कुल ईनामी राशि 75.95 करोड़ थी
इसमें से 22.78 करोड़ विजेता टीम को दिए गए थे, जबकि 11.39 करोड़ उपविजेता टीम को दिए गए थे
इसके बाद बीसीसीआई ने भी खिलाड़ियों पर खूब पैसे लुटाया और पहले एक-एक करोड़ रुपये देने का एलान किया था
जब खिलाड़ी खुश नहीं हुए तो दो करोड़ रुपये कर दिए गए थे। वहीं सपोर्ट स्टाफ को 50-50 लाख रुपये दिए गए थे
आज के समय में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की कुल सैलरी सात करोड़ रुपये है
इन खिलाड़ियों को एक टेस्ट खेलने के लिए 15 लाख रुपये की मैच फीस मिलती है, वनडे में यह छह लाख रुपये और टी20 में तीन लाख रुपये है
शहरों के नाम के आगे क्यों लगा होता है 'पुर', 'गढ़' या 'बाद'